”आनंद काशी आवासीय योजना”के संबंध में नागरिकों की सुविधा हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण ने जारी किए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर
”आनंद काशी आवासीय योजना”के संबंध में नागरिकों की सुविधा हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण ने जारी किए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा कल्लीपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही काशी की थीम पर आधारित “आनंद काशी आवासीय योजना (प्रथम चरण)” के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है। यह योजना काशी की पहली गेटेड सिटी के रूप में विकसित की जा रही है। योजना के रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।
आनंद काशी आवासीय योजना काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं स्थापत्य विरासत से प्रेरित एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आवासीय परियोजना है। योजना में काशी की विशिष्ट पहचान एवं जीवनशैली की झलक के साथ आधुनिक, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाओं का समावेश किया गया है।
योजना के अंतर्गत सुनियोजित सड़क नेटवर्क, आवासीय भूखंड, हरित क्षेत्र, पार्क, वाणिज्यिक क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। गेटेड सिटी के रूप में विकसित होने के कारण योजना में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।
योजना का उद्देश्य नागरिकों को काशी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा समन्वय प्रदान करते हुए बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय परिवेश उपलब्ध कराना है।
योजना के पंजीकरण प्रारंभ होने की आधिकारिक सूचना वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि योजना से संबंधित जानकारी केवल वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें तथा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति, एजेंट अथवा स्रोत द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा न करें।
योजना संबंधी जानकारी हेतु संपर्क करें
दूरभाष: 0542-2823305, 8189057341
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक
